हमारे वाटर एक्सपर्ट बनें

हमारे वाटर एक्सपर्ट

पानी संबंधी समस्या के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें

हम जानते हैं कि पानी का मुद्दा बहुत जटिल है और आम नागरिकों को अक्सर यह समझ नहीं आता कि पानी संबंधी शंकाओं और सवालों के जवाब जानने के लिए किसके पास जाएं और किससे पूछें। अपनी ‘प्रश्न पूछें’ पहल के माध्यम से, हम पानी संबंधी किसी भी समस्या का हल खोजने का प्रयास कर रहे हैं, यह प्रयास आप सबकी सक्रिय भागीदारी से ही संभव हो सकता है। हमें उम्मीद है कि समुदाय और विशेषज्ञों की भागीदारी और अनुभवों से पानी संबंधी समस्याओं का संतोषजनक हल खोजना संभव हो पाएगा।
अपनी पानी संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए यदि आप विशेषज्ञों की राय लेना चाहते हैं तो कृपया ऊपर दिए गए बटन पर क्लिकिएः

सोल्यूशन एक्सचेंज वाटर कम्युनिटी की सारगर्भित चर्चाएं अब हिंदी में


सोल्यूशन एक्सचेंजएक नए निर्णय के तहत यूनिसेफ और यूएनडीपी के संयुक्त प्रयास सोल्यूशन एक्सचेंज वाटर कम्युनिटी पर पूछे गये सवाल, सवालों के जवाब और उनका सारांश हिंदी वाटर पोर्टल पर हिन्दी में भी प्रस्तुत किया जाएगा। हिंदी वाटर पोर्टल पर प्राप्त समुचित जवाबों को वाटर कम्युनिटी पर भी प्रकाशित किया जाएगा और वाटर कम्युनिटी पर प्राप्त कुछ अच्छे जवाबों का अनुवाद हिंदी पोर्टल पर प्रस्तुत किया जाएगा।
सोल्यूशन एक्सचेंज वाटर कम्युनिटी की सारगर्भित बहसों का हिस्सा हिंदी के पाठक भी बनेंगे यह हमारे लिए खुशी की बात है। इसके लिए हमें आप सभी के सहयोग की दरकार है। हिंदी वाटर पोर्टल टीम सभी का साभार व्यक्त करती है।

प्रश्न पूछें सेवा के सर्वश्रेष्ठ उत्तरदाता

-

सर्वश्रेष्ठ उत्तरदाता-

प्रति माह प्राप्त सर्वोत्तम उत्तर के लिए हिंदी इंडिया वाटर पोर्टल की ओर से उत्तरदाता के लिए सम्मान

जून माह के सर्वश्रेष्ठ उत्तरदाता का सम्मान

जून 2009

सर्वश्रेष्ठ उत्तरदाता जून 2009 के लिए हम जन विज्ञान संस्थान(पीएसआई) के डॉ. पवित्र सिंह के चयन की घोषणा करते हुए प्रसन्नता अभिव्यक्त करते हैं। प्रश्न पूछें सेवा को उनके उल्लेखनीय सहयोग के लिए रु. 500 / - की राशि का प्रकाशन या चेक प्रदान करके हिंदी पोर्टल द्वारा उन्हें सम्मानित किया जा रहा है।
फोरम को सफल बनाने के लिए सभी उत्तरदाताओं को हमारा हार्दिक धन्यवाद!