लेखक की और रचनाएं

Latest

वर्षा जल संग्रहण

वर्षा जलसंग्रहण क्‍या है ?

वर्षा के पानी का बाद में उत्‍पादक कामों में इस्‍तेमाल के लिए इकट्ठा करने को वर्षा जल संग्रहण कहा जाता है। आपकी छत पर गिर रहे बारिश के पानी को सामान्‍य तरीके से इकट्ठा कर उसे शुद्ध बनाने का काम वर्षा जल का संग्रहण कहलाता है।

 

 

वर्षा जल संग्रहण क्‍यों किया जाता है ?

आज अच्‍छी गुणवत्‍ता वाले पानी की कमी चिंता का एक बड़ा कारण बन गई है। हालांकि, शुद्ध और अच्‍छी गुणवत्‍ता वाला वर्षा जल जल्‍द ही बह जाता है।

वर्षा जल संग्रहण के लाभ

  • भूजल या नगरपालिका के जल कनेक्‍शन से होने वाले पानी की सप्‍लाई जैसे अन्‍य स्रोतों का यह पूरक हो सकना
  • जिन क्षेत्रों में पानी का अन्‍य कोई स्रोत न हो, वहां निर्माण या खेती कार्य किया जा सकता है
  • उच्‍च गुणवत्‍ता जल- शुद्ध, रसायन मुक्‍त होता है
  • जलापूर्ति की कम लागत
  • बाढ़ के वेग को कम कर मृदा अपरदन को कम करता है

वर्षा जल संग्रहण सबसे उपयुक्‍त होता है, जहां...

  1. भूजल कम है
  2. भूजल दूषित है
  3. जमीन विषम या पर्वतीय हो
  4. भूकम्‍प या बाढ़ सम्‍बन्‍धी घटनाएं आम हों
  5. लवण युक्‍त पानी की आवाजाही जल में खतरनाक स्‍तर तक हो
  6. जनसंख्‍या घनत्‍व कम हो
  7. बिजली और पानी के दाम बढ़ रहे हों
  8. पानी बहुत खारा हो या उसमें खनिज अधिक हों

वर्षा जल का इस्‍तेमाल किया जा सकता है :

  • पीने, खाना पकाने या नहाने के लिए (फिल्‍टर वाली गुणवत्‍ता)
  • शौच के लिए
  • कपड़े धोने के लिए
  • सिंचाई के लिए
  • मवेशियों की जरूरतों के लिए

 

Post new comment

  • Web page addresses and e-mail addresses turn into links automatically.
  • Allowed HTML tags: <a> <em> <strong> <cite> <code> <ul> <ol> <li> <dl> <dt> <dd>
  • Lines and paragraphs break automatically.

More information about formatting options

CAPTCHA
यह सवाल इस परीक्षण के लिए है कि क्या आप एक इंसान हैं या मशीनी स्वचालित स्पैम प्रस्तुतियाँ डालने वाली चीज
इस सरल गणितीय समस्या का समाधान करें. जैसे- उदाहरण 1+ 3= 4 और अपना पोस्ट करें
1 + 2 =
Solve this simple math problem and enter the result. E.g. for 1+3, enter 4.